Business News

नए शोध में खुलासा, हेडर बीडिंग और ब्रांड व्‍यय से लगातार तीसरी तिमाही में मोबाइल मुद्रीकरण में वृद्धि

Business Wire India

खुला डिजिटल मीडिया उद्योग के लिए स्‍वचालन समाधान प्रदाता कंपनी पबमैटिक ने अपने 2017 की पहली तिमाही की त्रैमासिक मोबाइल इंडेक्‍स (क्‍यूएमआई) रिपोर्ट के निष्‍कर्षों की आज घोषणा की। इस रिपोर्ट में पाया गया है कि हेडर बीडिंग और निजी मार्केटप्लेस (पीएमपी) को अपनाने में वैश्विक वृद्धि मोबाइल प्रकाशकों के लिए व्‍यापक मुद्रीकरण का अवसर लेकर आया है। इस रिपोर्ट में मोबाइल वीडियो और ऐप इन्‍वेंट्री के प्रकाशक और मीडिया खरीदारों के लिए अंतर्दृष्टि भी प्रदान की गई है।

पबमैटिक का 2017 की पहली तिमाही के नवीनतम क्‍यूएमआई विश्‍लेषण में पाया गया कि हेडर बीडिंग से मोबाइल मुद्रीकरण इंप्रेशन में सालाना आधारपर 12 गुना का इजाफा हुआ है, जो डेस्‍कटॉप हेडर बीडिंग इंप्रेशन की वृद्धि दर से कहीं ज्‍यादा है और कुल मुद्रीकृत हेडर बीडिंग इंप्रेशन में मोबाइल उपकरण की हिस्‍सेदारी करीब 25 प्रतिशत है, जो पिछले साल 7 प्रतिशत था। इसके साथ ही मोबाइल हेडर बीडिंग ईसीपीएम में सालाना आधारपर 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पबमैटिक जैसी प्रौद्योगिकी प्रदाता निरंतर हेडर बीडिंग, ऐप के अंतर्गत, सर्वर-साइड और वीडियो सामधानों में नवोन्‍मेष कर रहे हैं और उसे बाजार में पेश किया जा रहा है, जिससे प्रकाशकों और खरीदारों को समान रूप से व्‍यापक लाभ होगा।

पबमैटिक के सह-संस्‍थापक एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी राजीव गोयल ने कहा, “हम एक दिलचस्‍प मोड़ पर हैं, जहां उपभोक्‍ता के बीच मोबाइल उपरकणों के माध्‍यम से कंटेंट का इस्‍तेमाल बढ़ रहा है और विपणनकर्ता अपने विज्ञापन बजट का ज्‍यादा हिस्‍सा प्रोग्रामैटिक चैनलों को समर्पित कर रहे हैं।” उन्‍होंने कहा, “ब्रांड खरीदारों के बीच गुणवत्‍तापूर्ण इवेंट्री और ब्रांड सुरक्षाकी मांग तेजी से बढ़ रही है, प्रोग्रामैटिक डायरेक्‍ट में बढ़ोतरी इसका प्रमाण है। डिजिटल मीडिया के खरीदारों और विक्रेताओं को पबमैटिक जैसे साझेदारों के साथ काम करना सुनिश्चित करने की जरूरत है, जो पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध हैं और मोबाइल में अंतर्निहित अवसरों का पूरा फायदा उठाने के लिए उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हैं।”

2017 की पहली तिमाही की रिपोर्ट के नतीजों से पता चलता है कि मोबाइल पीएमपी लोकप्रियता में दीर्घकालिक वृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं और इंप्रेशन की मात्रा में सालाना आधार पर 48 प्रतिशत से ज्‍यादा की वृद्धि हो रही है। गारंटीशुदा चैनलों जैसे कि पीएमपी के माध्‍यम से उच्‍च गुणवत्‍ता वाली इंवेंट्री की मांग बढ़ रही है, जिससे 2017 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर वैश्विक स्‍तर पर ईसीपीएम की मांग 58 प्रतिशत बढ़ी है, जो मोबाइल औसत का लगभग तीन गुना प्रीमियम प्रदान करता है।

2017 की पहली तिमाही की त्रैमासिक मोबाइल इंडेक्‍स की मुख्‍य बातें:
  • मोबाइल उपकरणों पर वीडियो ईसीपीएम में तिमाही-दर-तिमाही 7% की वृदि्ध दर्ज की गई, जो छुटि्टयों के बाद होने वाली गिरावट में लचीलापन साबित करता है। 
  • मोबाइल वेब और मोबाइल ऐप के बीच इंप्रेशन मात्रा में अंतर 2017 की पहली तिमाही में लगभग गायब हो गई, हालांकि मोबाइल ऐप पर ईसीपीएम की वृदि्ध मोबाइल वेब की तुलना में 15% ज्‍यादा रही।
  • मुद्रीकृत मोबाइल इंप्रेशन की मात्रा में ऐंड्रॉयड की हिस्‍सेदारी वैश्विक स्‍तरपर 71% बढ़ी, जिनमें से ईएमईए और एपीएसी क्षेत्रों में सबसे अधिक वृदि्ध दर्ज की गई।
  • ईएमईए क्षेत्र में मोबाइल प्रकाशकों ने मुद्रीकृत मोबाइल इंप्रेशन मात्रा में सालाना आधार पर 15% की शानदार वृदि्ध देखी, वहीं ईसीपीएम में समान अवधि के दौरान 69% की वृदि्ध दर्ज की गई।
2017 की पहली तिमाही के संपूर्ण त्रैमासिक मोबाइल इंडेक्‍स (क्‍यूएमआई) रिपोर्ट देखने के लिए जाएं पबमैटिक की वेबसइट पर और उसके लिए क्लिक करें here.

क्‍यूएमआई की पद्धति

हर दिन पबमैटिक प्‍लेटफॉर्म से होकर गुजरने वाले अरबों डिजिटल इंप्रेशन के विश्‍लेषण के आधार पर, पबमैटिक मोबाइल क्षेत्र में वास्तविक समय की घटनाओं का निरीक्षण कर सकता है जो व्यापक डिजिटल उद्योग के रुझानों को संकेत देता है। इसके बाद कंपनी मोबाइल परिदृश्‍य में होने वाले बदलावों को बेहतर तरीके से समझने के लिए इन सूचनाओं की तुलना अन्‍य प्रकाशित आंकड़ों से कर सकती है। पबमैटिक अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ मोबाइल टूल्‍स और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध और कंपनी का मानना है कि डिजिटल उद्योग में सर्वोत्‍तम कार्यप्रणालियों को समरूप बनाने के लिए सूचनाओं को साझा करना महत्‍वपूर्ण है और आखिरकार इससे मोबाइल विज्ञापनों में वृदि्ध होती है।

पबमैटिक के बारे में

पबमैटिक मुक्‍त डिजिटल मीडिया उद्योग के लिए स्‍वचालन समाधान मुहैया करानेवाली कंपनी है। यह प्रकाशकों के लिए ऑफ लाइन एवं ऑनलाइन (ओम्‍नी चैनल) दोनों तरह से राजस्‍व स्‍वचालन प्‍लेटफॉर्म और मीडिया अधिकार खरीदने वालों के लिए इंटरप्राइज-ग्रेड प्रोग्रामैटिक टूल की विशेषता से लैस है। पबमैटिक का प्रकाशक अग्रणी दृष्टिकोण विज्ञापनदाताओं को व्‍यापक स्‍तर पर प्रीमियम इंवेंट्री तक पहुंच सुलभ करता है। हर माह करीब 1 लाख करोड़ विज्ञापन इंप्रेशन का प्रसंस्‍करण करने वाली पबमैटिक ने ग्राहकों, कंटेंट और ब्रांडों के बीच एक तार्किक सक्रिय संबंध कायम करने के लिए वैश्विक ढांचे का सृजन किया है। वर्ष 2006 से ही पबमैटिक डेटा और प्रौद्योगिकी नवोन्‍मेष पर ध्‍यानददे रही है, जिससे पूरे प्रोग्रामैटिक उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है। रेडवुड सिटी, कैलिफोर्निया मुख्‍यालय वाली पबमैटिक दुनिया भर में 11 कार्यालयों और 6 डेटा केंद्रों का परिचालन करती है।

पबमैटिक पबमैटिक, इंक का पंजीकृत ट्रेडमार्क है। अन्‍य ट्रेडमार्क उनके संबंधित मालिकों की संपत्ति है।

यह प्रेस विज्ञप्ति और क्‍यूएमआई रिपोर्ट में त्रुटियां हो सकती हैं, और क्यूएमआई परिचालन डेटा पर आधारित है जिसे किसी तृतीय पक्ष द्वारा ऑडिट या समीक्षा नहीं की गई है। इनमें भविष्य के परिणामों और अन्य घटनाओं के बारे में भविष्य-निर्धारित बयान शामिल हो सकते हैं जबकि उक्‍त घटना अभी तक नहीं हुआ हो। वास्‍तविक परिणाम पबमैटिक द्वारा जाहिर की गई उम्‍मीदों से अलग हो सकते हैं क्‍योंकि इसमें भाविष्‍यके जोखिम एवं अनिश्चितताएं जुड़ी हैं। यदि कोई सूचना या वक्तव्य इस प्रेस विज्ञप्ति या रिपोर्ट में या उसके अंतर्गत या बाद में गलत होता है तो पबमैटिक का इस प्रेस विज्ञप्ति या क्यूएमआई में निहित जानकारी को अद्यतन करने का इरादा नहीं है।

बिज़नेस वायर डॉट कॉम पर स्रोत संस्‍करण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170517005069/en/
 
संपर्क :
ग्‍लोबल कॉन्‍टैक्‍ट
पबमैटिक
जोहाना बाउमन, 646-453-7245
वरिष्‍ठ निदेशक, मार्केटिंग कम्‍युनिकेशंस
johanna.bauman@pubmatic.com